पश्चिम बंगाल में प्रयागराज की बेटियों का जलवा, लेट के.बी. छेत्री हॉकी टूर्नामेंट में हासिल किया प्रथम स्थान
EELA INDIA NEWS
प्रयागराज। पश्चिम बंगाल में आयोजित Late K. B. Chhetri Hockey Tournament में पण्डिला Hockey Academy Prayagraj की अंडर-19 गर्ल्स हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
टीम की कप्तान संध्या भारतीय के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल, अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का परिचय दिया। टीम की इस शानदार जीत में संध्या भारतीय, अंतिमा, वर्तिका यादव, शोभा, सोनी, कायनात और संजना ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
टीम के कोच दिनेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन, मैनेजर विशाल के सहयोग और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप पण्डिला Hockey Academy Prayagraj की टीम ने यह गौरवपूर्ण सफलता हासिल की।

इस उपलब्धि से खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर सहित पूरे खेल जगत में खुशी की लहर है। टीम की इस जीत से प्रयागराज का गौरव बढ़ा है। सभी खिलाड़ियों एवं टीम प्रबंधन को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी गई।
विजेता टीम – Girls Hockey Academy प्रयागराज- ये खिलाड़ी रहे शामिल
कप्तान: संध्या भारतीय
खिलाड़ी: अंतिमा, वर्तिका यादव, शोभा, सोनी, कायनात एवं संजना
कोच: दिनेश कुमार
मैनेजर: विशाल

