जानिए UP बजट की बड़ी बातें जिनका आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
UP Budget 2026: योगी सरकार ने 2026-2027 के लिए अपना बजट पेश किया है जो 9 लाख करोड़ रुपए से अधिक का है। ये बजट राज्य के इतिहास में सबसे बड़ा बताया जा रहा है और यह पिछले वर्ष की तुलना में 13% ज्यादा है। इसके जरिए सरकार अपने विकासात्मक योजनाओं को विस्तार देने का इरादा जाहिर कर रही है। ऐसे में आईये जानते हैं बजट की बड़ी बातें जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ये राज्य का दसवां बजट है और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने छठी बार विधानसभा में बजट पेश किया, जो एक नया रिकॉर्ड है।
कुछ समाना सस्ते और कुछ हो सकते हैं महंगे
इस बजट में राज्य स्तर पर टैक्स दरों और उत्पादों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार के बजट में किए गए बदलावों का सीधा असर यूपी के लोगों पर पड़ेगा। केंद्र ने कस्टम ड्यूटी और टैक्स दरों में बदलाव किए हैं, जिससे कुछ सामान सस्ते हो सकते हैं, जबकि कुछ की कीमतें बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी राहत दी गई है, खासकर कैंसर, डायबिटीज और दुर्लभ बीमारियों से संबंधित दवाओं पर कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह से हटा दिया गया है। इससे आयातित दवाएं सस्ती होंगी, जिससे मरीजों का इलाज सस्ता हो सकता है। इसके अलावा, बीड़ी, जूते, बैटरी और कुछ अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं, क्योंकि इनके कच्चे माल पर ड्यूटी घटाई गई है। खासतौर से लेदर इंडस्ट्री को राहत मिलने से फुटवियर की कीमतों में कमी हो सकती है।
इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में भी कुछ राहत दी गई है। माइक्रोवेव ओवन के पोर्ट्स, मोबाइल के घटक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी में कमी की गई है। इसका असर यह होगा कि इन उत्पादों की कीमतें कम हो सकती हैं और घरेलू उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रीन एनर्जी से जुड़े उपकरण जैसे सोलर पैनल, बैटरी और वाहन उपकरण भी सस्ते हो सकते हैं, जो पर्यावरणीय दृष्टिकोण से एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
विदेश भेजने वाले को मिली राहत
विदेश में पढ़ाई, इलाज या यात्रा के लिए पैसे भेजने वालों को भी राहत मिली है। लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत टीसीएस दर को घटाकर 2% कर दिया गया है। इससे छात्रों, मरीजों और यात्रा करने वालों के खर्च में कमी आएगी।
कुछ चीजें महंगी होंगी
हालांकि, कुछ चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। जैसे कोयला, आयातित लग्जरी सामान, शराब और बीयर पर टैक्स बढ़ाया गया है। इसके अलावा तंबाकू उत्पादों पर भी 60% तक टैक्स बढ़ा है, जिसके कारण इनकी कीमतें बढ़ सकती हैं।
यूपी का अब तक का सबसे बड़ा बजट, पर अखिलेश ने क्यों कहा- ये किसानों के लिए आफत
ये बजट आकार में बड़ा है और कई क्षेत्रों को राहत देने की कोशिश करता है। सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी है, मगर कुछ वस्तुओं पर महंगाई का असर भी दिखाई दे सकता है। हालांकि, राज्य की जनता को कई जरूरी चीजों पर सस्ताई की उम्मीद जताई जा रही है।

