Rules Change November 2025: एक तरीख से बदल जाएंगे ये नियम
Rules Change November 2025: अगर आपने दिवाली, दशहरा की वजह से अपने कुछ जरूरी काम अगले महीने तक टाल रखे हैं तो आपके लिए ये खबर उपयोगी साबित हो सकती है। 1 नवंबर 2025 से देश भर में कई बड़े नियम बदलने वाले हैं। जिनका सीधा प्रभाव आपकी जेब निवेश, बैंकिंग व्यवस्था और रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ेगा। इनमें आधार से जुड़ी प्रक्रिया, बैंकिंग और नॉमिनी नियम, क्रेडिट कार्ड चार्ज, गैस की कीमतें और म्यूचुअल फंड से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। अगर इन बदलावों के बारे में पता नहीं हुआ तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आईये जानते हैं यह कौन से पांच बड़े बदलाव हैं जो 1 नवंबर से लागू हो जाएंगे।
पहला बदलाव है आधार कार्ड
सबसे पहले बात करते हैं आधार कार्ड अपडेट नियमों की। यूआईडीएआई ने आधार में संशोधन की प्रक्रिया पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान बना दी है। अब किसी भी सामान्य जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए आपको आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सब आप घर बैठे ऑनलाइन करा सकेंगे। सिर्फ बायोमेट्रिक अपडेट यानी फिंगरप्रिंट या आंखों की स्कैनिंग के लिए ही केंद्र जाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अब यूआईडीएआई आपकी जानकारी को पैन, पासपोर्ट, राशन कार्ड, मनरेगा या स्कूल के रिकॉर्ड जैसी सरकारी सूचनाओं से सीधे मिलान कर वेरिफिकेशन कर देगा। यानी अब दस्तावेज अपलोड करने जैसी झंझट काफी हद तक खत्म हो जाएगी और प्रक्रिया सरल हो जाएगी।
अगला बदलाव है SBI क्रेडिट कार्ड चार्जेस। दूसरा बड़ा बदलाव (Rules Change November 2025) एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़ा है। अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड रखते हैं तो 1 नवंबर से कई नए शुल्क लागू किए जाएंगे। अनसिक्यर्ड कार्ड्स पर अब 3.75% चार्ज लिया जाएगा। साथ ही अगर आप किसी थर्ड पार्टी ऐप जैसे क्रेड या मोबिक्व्कि के जरिए स्कूल या कॉलेज की फीस जमा करते हैं तो आपको 1% अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा। हालांकि अगर आप स्कूल के आधिकारिक वेबसाइट या उसके पीओएस मशीन का इस्तेमाल करते हैं तो यह शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड से ₹1000 से ज्यादा राशि वॉलेट में लोड करते हैं तो 1% फीस चुकानी होगी।
PM Kisan 21st Installment 2025: इस तरीख को खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे दो हजार रुपए
वहीं चेक से भुगतान करने पर ₹200 का चार्ज देना होगा। अगला बदलाव है म्यूच्यूल फंड से जुड़ा। तीसरा बदलाव म्यूचल फंड निवेशकों से संबंधित है। सेबी ने निवेश में पारदर्शिता बढ़ाने और अंदरूनी लाभ रोकने के लिए नया नियम लागू किया है। अगर किसी म्यूच्यूल फंड कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी या उनके परिवार का सदस्य ₹15 लाख से ज्यादा का निवेश या बेचने से जुड़ा लेनदेन करता है तो इसकी जानकारी कंपनी को अपने कंप्लायंस ऑफिसर को देना अनिवार्य होगा। यह कदम निवेशकों की सुरक्षा और अनुचित ट्रेडिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
चौथा बदलाव आपको चौंका देगा
अगला बदलाव है बैंक अकाउंट और लॉकर के नॉमिनी से जुड़ा। चौथा महत्वपूर्ण बदलाव बैंक अकाउंट और लॉकर के नॉमिनी नियमों में किया गया है। पहले ग्राहक अपने खाते या लॉकर के लिए केवल एक नॉमिनी रख सकते थे।
जानें एक लाख की सैलरी पर हर महीने कितनी बढ़ोतरी होगी
मगर 1 नवंबर से अब एक व्यक्ति चार नॉमिनी तक जोड़ सकेगा। इसके साथ ही ग्राहक यह भी तय कर सकेगा कि किस नॉमिनी को कितना हिस्सा मिलना चाहिए। अगर पहला नॉमिनी उपलब्ध ना हो तो उसका हिस्सा दूसरे नॉमिनी को अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा। इससे भविष्य में परिवार में होने वाले विवाद कम होंगे और कामकाज ज्यादा स्पष्ट रहेगा। यह परिवर्तन बैंकिंग लॉ रिवीजन एक्ट 2025 के तहत लागू किया जाना है। एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमत।
पांचवा बदलाव गैस की कीमतों को लेकर है। हर महीने की तरह 1 नवंबर को भी एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी के दामों की समीक्षा की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर घरेलू दरें तय की जाती हैं। इसलिए गैस की कीमतों में बढ़ोतरी या राहत दोनों की संभावना बनी हुई है।

