लाइफस्टाइलहेल्थ

हड्डियों को चूरन बना देती हैं ये 6 स्वादिष्ट चीजें, सेवन करने से करें परहेज

Unhealthy Foods For bones: आजकल हमारी जीवनशैली (Bad Lifestyle) और खानपान में तेज़ी से बदलाव आया है जिसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जहां एक ओर ये बदलाव कई तरह की सुविधाओं का हिस्सा बना है। वहीं दूसरी ओर इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। खासकर हड्डियों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि खानपान में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी और खराब जीवनशैली हड्डियों के स्वास्थ्य (Bone Health) को प्रभावित करती है।

आजकल के ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स और फास्ट फूड के सेवन से हड्डियों के लिए जरूरी कैल्शियम और विटामिन डी (Vitamin D) का अवशोषण कम हो सकता है, जो बाद में हड्डियों को कमजोर और खोखला बना सकता है। ऐसे कुछ खाद्य पदार्थ हैं जिनका सेवन शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी को सोखने की प्रक्रिया को बाधित करता है।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर कहते हैं, त्योहारों में तलने के लिए ये तेल चुनें; न वजन बढ़ेगा, न सेहत बिगड़ेगी

हड्डियों के लिए क्यों है विटामिन डी महत्वपूर्ण (Health Tips)

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन डी हड्डियों और शरीर की इम्यूनिटी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कैल्शियम को सही ढंग से अवशोषित करने में मदद करता है। विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और शरीर के अन्य अंगों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ खाद्य पदार्थ शरीर में विटामिन डी की कमी कर सकते हैं?

हड्डियों को नुकसान पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थ (Unhealthy Foods For bones)

  • प्रोसेस्ड फूड्स: ये शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • सॉफ्ट ड्रिंक्स: ये हड्डियों में कैल्शियम की कमी कर सकते हैं।
  • केक और कुकीज़: ये हड्डियों के लिए नुकसानदेह हो सकती है।
  • रेडी-टू-ईट फूड: इन खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की कमी होती है और इनमें कैल्शियम अवशोषण की क्षमता भी कम हो जाती है।
  • शराब: शराब के सेवन से शरीर में कैल्शियम का अवशोषण प्रभावित होता है।
  • कैफीन: अत्यधिक कैफीन का सेवन हड्डियों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है और विटामिन डी के स्तर को घटा सकता है।

विटामिन डी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ (Vitamin D)

अगर आप हड्डियों की मजबूती बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में कुछ खास खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं, जो विटामिन डी की कमी को दूर करने में मदद करेंगे।

  • दही: यह कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है और हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
  • मशरूम: ये से विटामिन डी से भरपूर होता है।
  • ऑयली फिश: जैसे कि सालमन जिसे विटामिन डी का अच्छा स्रोत माना जाता है।
  • अंडे की जर्दी: इसमें विटामिन डी की मात्रा अच्छी होती है।
  • संतरे: इनमे विटामिन C के साथ-साथ विटामिन D भी पाया जाता है।
  • दूध: ये हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी कैल्शियम और विटामिन डी प्रदान करता है।

इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर आप हड्डियों की मजबूती को बनाए रख सकते हैं और विटामिन डी की कमी से बच सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *