करियर न्यूज

upsssc pet 2025 की परीक्षा के लिए शहर का स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने PET 2025 परीक्षा (upsssc pet) के लिए शहर आवंटन स्लिप जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, वे अपनी शहर स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की जानकारी आवश्यक होगी। हालांकि, ध्यान रखें कि जब तक आपकी आवेदन स्थिति सत्यापित नहीं होती, तब तक आप स्लिप डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।

ये स्लिप परीक्षा केंद्र (upsssc pet 2025) पर प्रवेश के लिए अनिवार्य है। बिना इस दस्तावेज के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस वर्ष की PET परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

UPSSSC PET 2025 स्लिप डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “UPSSSC PET 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां फिर से एडमिट कार्ड (upsssc pet admit card) लिंक को चुनें।
  • लॉगिन पेज पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • आपके सामने आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।

अगर आप भी UPSSSC PET 2025 की तैयारी कर रहे हैं, तो यह स्लिप आपकी परीक्षा में प्रवेश का अहम दस्तावेज है। इसे समय पर डाउनलोड करके सुरक्षित रखें ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें- भारत में GST, जानें पड़ोसी पाकिस्तान में क्या लगता है

क्यों जरूरी है अपडेट रहना

पीईटी हर साल लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी परीक्षा होती है। ऐसे में समय पर नोटिफिकेशन और दिशा–निर्देश पर निगाह रखना बेहद जरूरी है। आयोग की ओर से आने वाली हर नई सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर पहले डाली जाती है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से पोर्टल चेक करते रहें।

ये भी पढ़े- भारत की सबसे रहस्यमयी नदी, इसके पानी को छूने से डरते हैं लोग

2 thoughts on “upsssc pet 2025 की परीक्षा के लिए शहर का स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *