लाइफस्टाइलवर्ल्ड

पृथ्वी इतनी तेज घूमती है, फिर भी फील क्यों नहीं होता; वजह जानकर चौंक जाएंगे

जब आप किसी शांत दिन खुले आकाश के नीचे बैठकर ऊपर की ओर देखते हैं, तो एक ख्याल जरूर आता है कि हमारी पृथ्वी निरंतर घूम रही है (Why does the earth rotate), फिर भी हमें इसका कोई एहसास क्यों नहीं होता (why can’t we feel Earth’s rotation)।

दरअसल, पृथ्वी सिर्फ अपने अक्ष (Earth rotates on its axis) पर ही नहीं घूमती बल्कि वो सूर्य के चारों ओर (Earth revolves around the Sun) भी बहुत तेज़ी से घूम रही है। पृथ्वी हर 24 घंटे में अपनी धुरी पर एक पूरा चक्कर लगाती है (reason for Earth’s rotation) और इसकी गति (Earth’s speed) लगभग 1000 मील प्रति घंटा (1600 किमी/घंटा) होती है (Earth’s velocity)। इसके अलावा ये सूर्य के चारों ओर 1,07,000 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से भी चक्कर लगाती है। मगर फिर भी हम न तो चक्कर खाते हैं और न ही किसी तरह का झटका महसूस करते हैं (why can’t we feel Earth’s speed)। क्यों।

क्यों नहीं महसूस होती पृथ्वी की रफ्तार (effects of Earth’s rotation)

इसका मुख्य कारण है कि पृथ्वी की गति एकसमान और स्थिर है (science of Earth’s rotation)। जब कोई वाहन एक सीधी और स्मूद सड़क पर समान गति से चलता है, तो अंदर बैठे लोग उसकी रफ्तार को महसूस नहीं करते। बिल्कुल उसी तरह, पृथ्वी भी बिना किसी झटके या रुकावट के एक स्थिर गति से घूमती है (Earth’s speed), इसलिए हमें उसकी चाल महसूस नहीं होती।

ये भी पढ़ें-शादी का झांसा और यौन शोषण, कानून कितना सख्त है; जानें सजा कितनी मिलती है

क्या हमारी इंद्रियां इतनी कमजोर हैं (why can’t we feel Earth’s rotation)

नहीं, इंसानी इंद्रियां काफी संवेदनशील होती हैं। जब कोई अचानक गति बदलता है जैसे लिफ्ट रुकती है या गाड़ी मुड़ती है—तो हमें झटका लगता है। मगर पृथ्वी की गति (Earth’s velocity) में कोई अचानक बदलाव नहीं होता, इसलिए हमारी इंद्रियां उसे नोटिस नहीं कर पातीं।

इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है (Earth’s rotation and scientific reason)

पृथ्वी की यह गति “Angular Momentum” (Earth’s angular momentum) के संरक्षण के कारण है। जब ब्रह्मांड की शुरुआत में गैस और धूल का विशाल बादल घूम रहा था, तब उससे बनी पृथ्वी ने भी वह घूर्णन गति प्राप्त की (reason for Earth’s rotation)। आज भी वही गति जारी है, बिना किसी रुकावट के।

ये भी पढ़ें-धरती का पहला फल कौन सा, जानें फलों की उत्पत्ति की रहस्यमयी कहानी

क्या पृथ्वी का घूमना असर नहीं डालता (effects of Earth’s rotation)

असर जरूर होता है, मगर बहुत हल्का। उदाहरण के लिए पृथ्वी के घूमने से एक “centrifugal force” (centrifugal force) बनती है, जिसकी वजह से भूमध्य रेखा पर वजन थोड़ा कम महसूस होता है। मगर यह फर्क इतना मामूली होता है कि इंसान उसे महसूस नहीं कर सकता। (Why does the earth rotate)

  • )

सूरज के चारों ओर भी घूमती है पृथ्वी (Earth revolves around the Sun)

पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा भी करती है और वो भी बेहद तेज गति से करीब 1.07 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से (Earth’s speed)। मगर यह गति भी स्थिर होती है। यह गति दरअसल एक तरह की गुरुत्वीय फ्री फॉल है, जैसे चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर गुरुत्वाकर्षण (Earth’s gravity) से बंधा हुआ घूमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *