वर्ल्ड

जब दुनिया 2025 मना रही, इस देश का साल अभी भी 2017-18 क्यों है

जब पूरी दुनिया साल 2025 की तारीखें देख रही है, मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्टवॉच भी 2025 की तारीखें दिखा रहे हैं तब एक ऐसा मुल्क है जो वक्त की अपनी ही कहानी बयां करता है। ये कोई फ़िल्मी कहानी नहीं बल्कि सच है इथियोपिया अभी भी अपने खास कैलेंडर के चलते 2017 या 2018 में है। (13 months in a year)

इथियोपिया और उसका अलग कैलेंडर (13 months in a year)

दुनिया के कुछ देशों के अलावा इथियोपिया एक ऐसा मुल्क है जो आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले ग्रेगोरियन कैलेंडर की बजाय अपनी पुरानी प्रणाली पर चलता है। इसे Ge’ez कैलेंडर भी कहते हैं, जो सामान्य कैलेंडर से करीब सात से आठ साल पीछे चलता है। इसलिए जब बाकी दुनिया 2025 मना रही है, इथियोपिया का साल अभी भी 2017 या 2018 होता है।

13 महीने वाला कैलेंडर

इथियोपियाई कैलेंडर की सबसे खास बात है कि इसमें साल 13 महीनों का होता है। पहले बारह महीनों में हर एक का महीना 30 दिनों का होता है और इसके बाद एक अतिरिक्त महीना आता है जिसे ‘Pagume’ कहते हैं। यह महीना सिर्फ 5 दिन का होता है और लीप ईयर में इसका दिन बढ़कर 6 हो जाता है।

ये भी पढ़ें- सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के इन देशों के झंडों का रंग भी नारंगी, सफ़ेद और हरा है

इस तरह साल कुल 365 या 366 दिनों का होता है, मगर महीने की संख्या सामान्य कैलेंडर से अलग 13 रहती है। यही इसे पूरी दुनिया से अनोखा बनाता है।

क्यों अलग है इथियोपिया का कैलेंडर

दरअसल, इस फर्क की जड़ धार्मिक मान्यताओं में है। ग्रेगोरियन कैलेंडर में यीशु मसीह के जन्म को एक निश्चित तारीख माना गया है, वही इथियोपियाई कैलेंडर में इसे कुछ साल बाद का माना जाता है। इस वजह से दोनों कैलेंडर के बीच सालों का अंतर बना रहता है।

ये भी पढ़ें- हवाई अड्डा नहीं, सेना नहीं, मुद्रा नहीं; फिर भी ये देश अमीरों की सूची में कैसे

नया साल मनाते हैं सितंबर में

दुनिया में अधिकांश जगह 1 जनवरी को नया साल मनाते हैं, मगर इथियोपिया में यह उत्सव सितंबर के महीने में आता है। 11 या 12 सितंबर को ‘Enkutatash’ नामक त्योहार मनाया जाता है, जो वहां का सबसे बड़ा पर्व होता है। इस दिन लोग रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े पहनते हैं, घर सजाते हैं और खुशियों के साथ त्योहार मनाते हैं।

सांस्कृतिक गर्व और पहचान

इथियोपिया ने अपनी प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को हमेशा संजोकर रखा है। जब पूरी दुनिया एक ही कैलेंडर का इस्तेमाल कर रही है, तब भी इथियोपिया अपनी अलग टाइमलाइन पर विश्वास करता है। ये उसकी संस्कृति और इतिहास की ताकत को दर्शाता है।

One thought on “जब दुनिया 2025 मना रही, इस देश का साल अभी भी 2017-18 क्यों है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *