हेल्थ

फिटनेस से लेकर डाइट तक; भीगे चने vs उबले चने, जानें किसे चुनें और क्यों

Soaked Gram vs Boiled Gram: आजकल सेहत (Health Tips) को लेकर लोग पहले से कहीं ज्यादा सजग हो गए हैं। खासतौर पर जब बात सुबह की डाइट या वर्कआउट स्नैक की हो, तो चने (काले चने) अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन एक सवाल जो अकसर उठता है भीगे हुए चने ज़्यादा फायदेमंद हैं या उबले हुए? दोनों के पोषण मूल्य अलग हैं और इनका चयन आपकी लाइफस्टाइल (Soaked Gram or Boiled Gram) और हेल्थ गोल्स पर निर्भर करता है।

भीगे चने: सुबह की सेहतमंद शुरुआत

  • कैसे बनाए जाते हैं: रातभर पानी में भिगोए गए काले चने सुबह बिना पकाए सीधे खाए जाते हैं।
  • कब खाएं: सुबह खाली पेट खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है।

ये भी पढ़ें- डायबिटीज कंट्रोल में लाएं ये चमत्कारी पत्ते, कुछ ही दिनों में असर दिखेगा!

किसके लिए बेहतर

  • जो लोग वज़न कम करना चाहते हैं
  • डायबिटीज़ के मरीज
  • जिन्हें पाचन में दिक्कत है

मुख्य फायदे

  • फाइबर का भंडार: पेट लंबे समय तक भरा रहता है और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
  • ब्लड शुगर पर कंट्रोल: लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से डायबिटीज़ के रोगियों के लिए उपयोगी।
  • इम्युनिटी में सुधार: ज़िंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
  • एनर्जी बूस्ट: सुबह इन्हें खाने से दिनभर स्फूर्ति बनी रहती है।
  • उबले चने: मसल्स बनाने वालों की पसंद
  • कैसे बनाए जाते हैं: चनों को नमक डालकर उबाला जाता है और अक्सर प्याज़, टमाटर व नींबू के साथ खाया जाता है।
  • कब खाएं: वर्कआउट के बाद या शाम के नाश्ते में लेना फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें- चाय पीते समय ये छोटी सी गलती कर दी तो जाएगी जान, जानें क्या है सही तरीका

पके चने खाने के मुख्य फायदे

  • प्रोटीन की बेहतर उपलब्धता: पकने के बाद शरीर आसानी से प्रोटीन को अवशोषित कर पाता है।
  • पचाने में आसान: पकने के कारण यह पेट पर कम दबाव डालते हैं।
  • खून की कमी में फायदेमंद: फोलिक एसिड और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं।
  • वजन बढ़ाने वालों के लिए उपयोगी: इनकी कैलोरी भी थोड़ी अधिक होती है।

तो किसे चुनें (Soaked Gram vs Boiled Gram)

  • अगर आपका लक्ष्य वजन घटाना है: भीगे हुए चने को सुबह शामिल करें।
  • अगर आप बॉडीबिल्डिंग या जिम करते हैं: उबले हुए चने बेहतर विकल्प हैं।
  • डायबिटीज़ है या ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना है: भीगे हुए चने ज़्यादा सुरक्षित हैं।
  • पाचन में परेशानी रहती है: उबले हुए चने लेना बेहतर रहेगा।

2 thoughts on “फिटनेस से लेकर डाइट तक; भीगे चने vs उबले चने, जानें किसे चुनें और क्यों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *