होली पर आंखों और स्किन का कैसे रखें ख्याल, विशेषज्ञों से जानें
Holi Skin Care Tips 2026: होली उमंग और मेल-मिलाप का पर्व है। रंग, गुलाल और पानी के बीच लोग खुशियां बांटते हैं। मगर बदलते समय के साथ बाजार में मिलने वाले रासायनिक रंगों ने इस उत्सव को कई बार स्वास्थ्य के लिए चुनौती बना दिया है। त्वचा पर एलर्जी, आंखों में जलन और गंभीर संक्रमण जैसी समस्याएं त्योहार की खुशी पर भारी पड़ सकती हैं।
डॉक्टरों ने बताया कि होली के केमिकल युक्त रंग त्वचा और आंखों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनसे जलन, खुजली, एलर्जी, लाल चकत्ते, दाने, छाले और आंखों में सूजन या इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए हर्बल और अच्छी क्वालिटी के रंगों का ही उपयोग करना चाहिए। खुले या सस्ते लोकल रंगों से बचना जरूरी है।
त्वचा की सुरक्षा ऐसे करें
- होली खेलने से पहले नारियल तेल, एलोवेरा, ग्लिसरीन या अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं।
- सरसों के तेल से बचें क्योंकि धूप में यह नुकसान पहुंचा सकता है।
- सनस्क्रीन लगाएं और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।
- नाखूनों पर नेल पॉलिश लगा सकते हैं।
- ज्यादा देर तक रंग न लगाकर रखें और खेलने के बाद हल्के साबुन से धीरे-धीरे साफ करें।
- रंग छुड़ाने के लिए डिटर्जेंट, केरोसिन या हार्ड स्क्रब का उपयोग न करें।
आंखों की सुरक्षा के लिए टिप्स
- चश्मा पहनकर होली खेलें।
- कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली न खेलें।
- पिचकारी, गुब्बारे, स्प्रे या कलर गन से बचें।
- अगर आंख में रंग चला जाए तो तुरंत साफ पीने वाले पानी से अच्छी तरह धोएं।
- जलन, लालिमा या दर्द बना रहे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। मेडिकल स्टोर से खुद दवा न लें।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानी
- बच्चों को निगरानी में होली खेलने दें।
- जिनकी आंखों की सर्जरी हुई है या पहले से एलर्जी/स्किन प्रॉब्लम है, उन्हें रंगों से बचना चाहिए।
- बहुत संवेदनशील लोगों के लिए फूलों से होली खेलना बेहतर विकल्प है।
इन 3 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, होली के बाद बरसेगा पैसा ही पैसा
होली के बाद देखभाल
- कुछ दिनों तक नियमित मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का उपयोग करें।
- पर्याप्त पानी पिएं और पौष्टिक आहार लें।
- कोई रिएक्शन दिखे तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें।

