75% आबादी की आंखें नीली, इस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा ब्लू आइज वाले लोग
जब भी ऐश्वर्या राय बच्चन की बात होती है तो चर्चा सिर्फ उनकी एक्टिंग या ग्लैमर की नहीं होती बल्कि उनकी नीली आंखें भी खास आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं (Aishwarya Rai Blue Eyes, Bollywood Blue Eyes)। उनकी आंखों की चमक और रंग ऐसा प्रभाव छोड़ते हैं कि हर कोई यही सोचता है काश हमारी आंखें भी इतनी नीली और चमकदार होतीं (Beautiful Eye Color)।
मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसे खुशनसीब लोगों की संख्या बेहद कम है जिनकी आंखों का रंग कुदरती नीला होता है (Natural Blue Eyes, Rare Eye Color)।
दुनिया की सिर्फ 8-10% आबादी के पास हैं नीली आंखें
वैज्ञानिक शोधों के मुताबिक, पूरी दुनिया में महज 8 से 10 प्रतिशत लोगों की आंखों का रंग नीला होता है (Blue Eyes Population in World, Blue Eyes in World)। इसका सीधा संबंध हमारे जेनेटिक्स और आईरिस में मौजूद मेलेनिन की मात्रा से होता है (Genetics and Eye Color, Melanin and Eye Color)। आंखों का रंग इस बात पर निर्भर करता है कि आईरिस कितनी मात्रा में रोशनी को अवशोषित करता है (Iris Color Facts)। कम मेलेनिन का मतलब हल्का रंग और यहीं से मिलती हैं वो नीली, स्लेटी या हेजल रंग की आंखें (Hazel and Grey Eyes, Blue Eye Color)।
ये भी पढ़ें- लड़कियों की ट्रिप के लिए भारत की 3 परफेक्ट डेस्टिनेशन; जहां मस्ती, सेफ्टी और यादें मिलेंगी साथ-साथ
कौन हैं दुनिया के सबसे ‘नीली आंखों’ वाले लोग
जब बात आती है नीली आंखों के सबसे ज्यादा प्रतिशत की, तो यूरोप इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है (Blue Eyes in Europe) खासकर उत्तरी यूरोप के देश।
- स्वीडन: यहां की करीब 78% आबादी की आंखें नीली हैं (Sweden Blue Eyes)।
- आइसलैंड: लगभग 75.5% लोग नीली आंखों के साथ पैदा होते हैं (Iceland Blue Eyes)।
- नीदरलैंड: यहां यह आंकड़ा 60.9% तक पहुंचता है (Netherlands Eye Color)।
इन आंकड़ों को देखें तो साफ होता है कि दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में ये देश नीली आंखों की विरासत के ‘हब’ हैं (People With Blue Eyes)।
आइसलैंड: नीली आंखों का ठिकाना
आइसलैंड एक ऐसा देश है जहां आपको हर गली, हर कैफे और यहां तक कि हर सरकारी ऑफिस में भी नीली आंखों वाले लोग नजर आ जाएंगे (Iceland Blue Eyes)। एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां करीब तीन-चौथाई लोगों की आंखें या तो नीली हैं या हल्के स्लेटी रंग की। ये खूबी वहां की पीढ़ियों से चली आ रही आनुवंशिक रचना का हिस्सा है (Genetics and Eye Color)।
ये भी पढ़ें- त्वचा से लेकर इम्यूनिटी तक, चांदी पहनने के 5 फायदे जो आपको हैरान कर देंगे
क्या भारत में नीली आंखें आम हैं
भारत जैसे देश में, जहां अधिकतर लोगों की त्वचा और आंखों का रंग गहरा होता है, नीली आंखें एक दुर्लभ दृश्य मानी जाती हैं (Blue Eyes in India)। मगर कुछ जातीय समूहों जैसे कश्मीरी पंडित या अफगान सीमा से सटे इलाकों में यह रंग कभी-कभी दिखाई देता है (Kashmiri Pandit Eye Color)।
ऐश्वर्या राय जैसी हस्तियों के कारण नीली आंखें भारत में खूबसूरती का प्रतीक बन गई हैं (Aishwarya Rai Blue Eyes, Bollywood Blue Eyes)। मगर यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि यह सौंदर्य प्राकृतिक रूप से बहुत कम लोगों को नसीब होता है (Natural Blue Eyes)।


Pingback: इस देश में लोग महीनों तक नहीं नहाते! जानिए वजह
Pingback: चमड़े से लेकर आभूषण तक; ट्रंप के टैरिफ का कहां और कितना असर होगा