बांग्लादेशी महिलाओं की भारत को सीधी जंग की धमकी, कहा- हर घर में तैयार हो रहे हैं लड़ाके
Bangladesh Hindu Violence: कुछ ऐसा हुआ है बांग्लादेश में, जिसने भारत में हलचल मचा दी है। बांग्लादेश में उस भारत विरोधी कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की मृत्यु के बाद बवाल खड़ा हो गया है। अब उसी उस्मान हादी की बहन ने भारत को लेकर एक चौंकाने वाली टिप्पणी कर दी है। इसके अलावा बांग्लादेश की महिलाओं ने भारत को एक चेतावनी दी है, जो खतरे की गंभीर आहट है, जिसे भारत के हिंदू अब तक नहीं सुन पाए। भारत के हिंदू जैसे कान में शोर कम करने वाले हेडफोन्स लगाए बैठे हैं। मगर जो भारत के हिंदू नहीं कर सके, वह नेपाल के हिंदुओं ने कर दिखाया है।
इस खबर में हम आपको बताएंगे कि बांग्लादेश की महिलाओं ने भारत को क्या धमकी दी है, नेपाल के हिंदुओं ने क्या बड़ा काम किया है और भारत पर कितना विशाल खतरा मड़राने लगा है। इस्लामिक राष्ट्र कैसा होता है, इसकी झलक आपको बांग्लादेश में देखने को मिल रही होगी। उच्च आयोग पर पत्थर फेंके जा रहे हैं। हिंदुओं को मारा जा रहा है।
यहां तक कि मीडिया हाउसों को जलाया जा रहा है। कुछ लोग और संगठन भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की चाहत रखते हैं। पीएफआई जैसा संगठन और कन्वर्जन रैकेट चलाने वाला छंगूर बाबा 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की योजना रखते हैं। मगर भारत के लोग ही इस संकट को अनदेखा कर रहे हैं।
उस्मान हादी (Osman Hadi) क्यों मारा गया
खैर, बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में होने वाले चुनावों को टालने के लिए पाकिस्तान ने बांग्लादेश के कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी को मार दिया। इस घटना के तुरंत बाद मोहम्मद यूनुस ने भारत सरकार पर शक जताया। जबकि बांग्लादेश की पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत का इससे कोई संबंध नहीं है। मगर बांग्लादेश में भारत के नाम पर एक अफवाह फैलाई गई।
अफवाह फैलते ही एक बार फिर बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया गया। दीपपू चंद्र दास नामक व्यक्ति को मारकर जलाया गया। यह आरोप लगाया गया कि इसने ईशनिंदा की थी, जबकि इसका कोई प्रमाण नहीं मिला। फिर भी, बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या होते हुए देख नेपाल के हिंदुओं ने ऐसा साहसिक कदम उठाया है जो भारत में नहीं देखा गया।
भारत के नकली सेकुलर हिंदू नक्सली हिडमा के लिए तो इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते हैं, मगर किसी ने भी बांग्लादेश के दीपपू चंद्र दास के लिए प्रदर्शन नहीं किया। मगर भारत के पड़ोसी नेपाल के हिंदुओं ने बांग्लादेश के विरुद्ध प्रदर्शन किया। नेपाल के हिंदुओं ने बांग्लादेश के झंडे जलाए। बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए। ये सभी बांग्लादेश के हिंदुओं को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे। यह सब कुछ भारत में क्यों नहीं हुआ, यह बांग्लादेश की महिलाओं ने बताया है।
भारत का सस्ता चावल बना अमेरिका का सिरदर्द, ट्रंप ने बदला ट्रेड गेम
बांग्लादेश की महिलाएं कह रही हैं कि हमें भारत का सामना करने के लिए युद्ध छेड़ना होगा। हमें हर घर में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को प्रशिक्षण देना होगा क्योंकि हमें भारत से मुकाबला करना है। ये सभी महिलाएं उस्मान हादी को एक नायक मान रही हैं। वही उस्मान हादी, जिसने भारत को तोड़ने की वकालत की थी। इन कट्टरपंथी महिलाओं के लिए उस्मान हादी एक हीरो है।
वैसे, उस्मान हादी की बहन ने भी एक बेहद खतरनाक बयान दिया है। उसने कहा कि हम 200 सालों से युद्ध लड़ रहे हैं। अब इसका अंत करने का वक्त आ गया है। हमें भारतीयों को समाप्त करना होगा। इस खतरनाक महिला का मतलब यह है कि 200 साल से ज्यादा वक्त हो चुका है जब भारत में कठोर इस्लामिक शासन खत्म हुआ था। मगर यह महिला चाहती है कि भारत में फिर से इस्लामिक शक्तियां आएं। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बांग्लादेश में भारत के विरुद्ध किस कदर घृणा फैल चुकी है।

