एंटरटेनमेंटहोम

सलमान खान को फिर याद आया वो खौफनाक अतीत! ‘काला हिरण’ केस पर बन रही फिल्म को रोकने के लिए लगाई पूरी ताकत

बॉलीवुड में आजकल विवादों का दौर चल रहा है। एक के बाद एक नए विवाद सामने आने से सोशल मीडिया की जनता को बहस के लिए खूब मसाला मिल रहा है। एक तरफ अभिनेता रणवीर सिंह और फरहान अख्तर आमने-सामने हैं, दूसरी ओर सलमान खान तथा फिल्म निर्माता अमित जानी में तनातनी चल रही है। इसके अलावा अभिनेता आमिर खान तीसरी शादी की तैयारी की वजह से सुर्खियों में बने हैं।

मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी माना जाता है। अर्थव्यवस्था में बॉलीवुड का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में नवोदित कलाकार मुंबई पहुंचते हैं। कामयाबी सिर्फ चुनिंदा प्रतिभाओं को मिल पाती है। नाकाम होने के बावजूद कुछ कलाकार निरंतर संघर्ष करते हैं। जबकि बाकी मायूस होकर लौट जाते हैं।

फिल्म डॉन-3 के प्रोजेक्ट पर बवाल

पहले बात रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के मध्य उभरे विवाद की। फिल्म डॉन-3 के प्रोजेक्ट से रणबीर द्वारा अचानक खुद को अलग कर लेने पर फिल्म निर्माता फरहान भड़क गए।

उन्होंने सार्वजनिक रूप से गुस्सा जाहिर कर इस मामले में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली। फिर क्या था? बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया। एक खेमा रणबीर के पक्ष में और दूसरा फरहान के समर्थन में उतर आया। हालांकि यह मसला निपटाने की कोशिश भी तेज हो चुकी हैं। फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद रणबीर सिंह का करियर शिखर पर पहुंच चुका है। वह छप्पर फाड़ कमाई कर रहे हैं। धुरंधर को देश-दुनिया में खूब सराहना मिली है। उधर, सलमान खान कैंप इन दिनों फिल्म निर्माता अमित जानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर आमादा है।

फिल्म ‘काला हिरण’ भी चर्चा में

दरअसल अमित के निर्देशन में ‘काला हिरण’ नामक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। इसकी भनक लगने पर सलमान की लीगल टीम की तरफ से अमित जानी को कानूनी नोटिस भेजा गया है। टीम का दावा है कि इस मूवी के कारण सलमान की छवि को नुकसान पहुंचेगा। वैसे अमित ने सलमान कैंप की परवाह नहीं की है।

उन्होंने साफ कहा है कि वह नोटिस का कोई जवाब नहीं देंगे। दरअसल देश में काला हिरण केस काफी चर्चित रहा है। इस केस में सलमान खान फंसे हुए हैं। मामला अदालत में विचाराधीन है। सलमान पर शूटिंग के दौरान कई साल पहले काला हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। इस प्रकरण के कारण गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी तक दे डाली थी।

सोशल मीडिया ने बनाया स्टार, फिर गुमनामी के अंधेरे में ढकेला; क्या है इन 3 चेहरों का सच

बिश्नोई समाज को पर्यावरण और वन्य जीवों से बेहद लगाव रहा है। यह समाज हिरन की देखभाल अपने बच्चों की करते हैं। इसी समाज से लॉरेंस आते हैं। जिन्होंने कहा था कि या तो सलमान समाज के सामने आकर अपनी गलती मानें अन्यथा उन्हें अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। फिल्म निर्माता अमित जानी को देश-विदेश से फिलवक्त जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके बाद भी उन्होंने पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया है। इस बीच उन्हें सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली का समर्थन मिला है।

पाकिस्तान मूल की रहने वाली सोमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अमित को काला हिरण मूवी बनाने के लिए शुक्रिया कहा है। सलमान और सोमी के मध्य पुरानी अदावत है। वहीं, बॉलीवुड में आमिर खान भी चर्चाओं के केंद्र में हैं। वह तीसरी शादी की तैयारी में जुटे हैं। कुछ समय पहले हास्य अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े धोखाधड़ी के केस ने फिल्म प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *